फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicles were stuck for two hours due to a truck breakdown on the highway

Unnao News: हाईवे पर ट्रक खराब होने से दो घंटे रेंगे वाहन

Fri, 28 Feb 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck for two hours due to a truck breakdown on the highway
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
सोनिक। हाईवे पर निर्माणाधीन अंडरपास के पास से गुजरते समय एक खाली ट्रक अचानक खराब हो गया। इससे ट्रक वहीं पर बीच सड़क पर रुक गया। रूट डायवर्जन होने से देखते ही देखते पीछे वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। बाद में कार्यदायी संस्था ने खराब ट्रक को किनारे कराया, जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास का कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बसीरतगंज के नजदीक निर्माण चल रहा है। इस कार्य के चलते 200 मीटर तक रूट डायवर्जन लागू है। दोनों तरफ के वाहन एक लेन से ही निकाले जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहा ट्रक अचानक बसीरतगंज के पास हाईवे पर बंद हो गया। रोड पर ही खराबी आने से ट्रक वहीं पर खड़ा हो गया। इससे पीछे आने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सी लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते ही वाहनों की कतार दो किलोमीटर तक पहुंच गई। इस दौरान भीषण जाम लग गया। लोग परेशान हो गए। कार्यदायी संस्था ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क के किनारे कराया। तब कहीं जाकर दोपहर दो बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed