फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   vedesi -desi parindo se bird guljaar

Unnao News: विदेशी-देशी परिंदों से गुलजार, पक्षी विहार

Sun, 01 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
vedesi -desi parindo se bird guljaar
अजगैन। नवाबगंज कस्बा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार इन दिनों देशी-विदेशी पक्षियों से गुलजार है। सुदूर प्रांतों व ठंडे देशों में बर्फ पड़ने से भारी संख्या में साइबेरियन आए हैं। हजारों मील उड़ान भरकर यहां हर यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफगानिस्तान, मध्य एशिया के देशों से पक्षी यहां आते हैं। तीन महीने प्रवास करते हैं, बच्चों को पालते हैं। उड़ने लायक होते ही बच्चों को लेकर अपने वतन लौट जाते हैं।
विज्ञापन

इस बार पक्षी विहार में 13,974 पक्षी शीतकालीन प्रवास पर हैं, इनमे 3,719 प्रवासी हैं। पिछले साल प्रवासी परिंदों की संख्या 16,602 रही थी। नवाबगंज पक्षी विहार में इस बार प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ी है। साइबेरिया, वर्मा, अफगानिस्तान, मंगोलिया, उत्तरी, दक्षिणी अमेरिका, चीन सहित कई देशों में बर्फ गिरने पर वहां के पक्षी नवंबर से मार्च तक गर्म देशों में प्रवास करते हैं।
विज्ञापन

साइबेरिया, बर्मा, अफगानिस्तान, मंगोलिया व अन्य यूरोपीय देशों से दर्जनों प्रजाति के पक्षी यहां प्रवास के लिए आए हैं। इनमें सींकपर, लालसर, डुबडुबी, नार्दन साल्वर, रेड क्रैस्टेज पोचार्ड, रूडी शेल्डक, कॉमन टील, पिनटेल सहित कई प्रजातियों के पक्षियों ने डेरा डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला रूसी शेल्डक (वैज्ञानिक नाम तेदोर्ना फेरुगिनिया) के दो जोड़े आए हैं। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका से गडवॉल, नार्दन सॉवलर, रेड क्रैस्टेज पोचार्ड, मध्य एशिया में पाया जाने वाला फिरोजीयिर, यूरोप व लद्दाख के आसपास पाया जाने वाला कॉमन टील भी आया है।
प्राकृतिक वातावरण और वनस्पतियों से भरे पक्षी विहार की झील में घूमते और आसमान उड़ान भरते ये विदेशी मेहमान लोगों में आकर्षण का केंद्र बने हैं। 224 हेक्टेयर में फैली झील की रौनक देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों व वन्य जीवों की जानकारी के लिए चित्र, दूरबीन, टेलीस्कोप, वॉच टावर, पक्षी व्याख्या केंद्र, व्यू शेड उपलब्ध कराए गए हैं।

नए साल के स्वागत में सजावट
नए साल पर रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पक्षी विहार घूमने के साथ ही पर्यटक यहां स्थित सुर्खाब रेस्टोरेंट में देशी और विदेशी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।
--
पक्षी विहार पर एक नजर
क्षेत्रफल - 224.60 हेक्टेयर
झील क्षेत्रफल -120 हेक्टेयर
साइकिल ट्रैक -2.30 किलोमीटर
पैदल पथ -1.30 किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed