फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uproar over compensation on contractor's death

संविदा कर्मी की मौत पर मुआवजे को लेकर हंगामा

Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over compensation on contractor's death
मृतक सर्विदाकर्मी रामबाबू की पत्नी को एक लाख का चेक देते अधीक्षण अभियंता एसके सिंह। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोहल्ला रामनगर में फॉल्ट की मरम्मत के दौरान करंट लगने से गिरकर घायल हुए संविदा कर्मी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। ठेका कंपनी ने मुआवजा देने इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित परिजन श्रमिक नेताओं के साथ एसई (अधीक्षण अभियंता) पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने अधीक्षण अभियंता के साथ कंपनी के अधिकारियों से बात की। मृतक की पत्नी को एक लाख का चेक दिलवाया और शेष 4 लाख रुपये गुरुवार को देने के निर्देश दिए। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पूरन नगर निवासी रामबाबू (45) पुत्र राजा राम विद्युत विभाग में मरम्मत कार्य का ठेका लेने वाली कंपनी बेसिल में संविदा कर्मी था। मंगलवार को सिटी फीडर से जुड़े रामनगर मोहल्ले में केबल बॉक्स का फाल्ट ठीक करने के लिए वह पोल पर चढ़ा और केबल बॉक्स खोलने लगा। इसी दौरान करंट लगने से पोल से गिरकर घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के सिटी हॉस्पिटल रेफर में इलाज के दौरान मंगलवार शाम 5 बजे उसकी मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर विद्युत विभाग संविदा कर्मी यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पहुंचे। ठेका लेने वाली कंपनी ने मुआवजा देने से इंकार कर दिया। आक्रोशित परिजन बुधवार को रामबाबू का शव लेकर दही चौकी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

संविदा कर्मी संघ के मंडल अध्यक्ष व काफी संख्या में मौजूद संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता एसके सिंंह से वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल पहुंचे और अधीक्षण अभियंता और बेसिल कंपनी के अधिकारियों से बात की। करीब दो घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी की ओर से मिला एक लाख का चेक मृतक आश्रित पत्नी गीता को दिया और निर्देश दिए किए गुरुवार को चार लाख रुपये और दें। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed