{"_id":"5f231dad8ebc3e63d016a7a5","slug":"uproar-at-drunk-pradhan-s-house-unnao-news-knp57421342","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में प्रधान के घर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में प्रधान के घर पर किया हंगामा
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। ग्राम प्रधान को शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की शिकायत पुलिस से करना भारी पड़ गया। नशे में धुत लाठीडंडों व असलहों से लैस युवकों ने प्रधान के घर पर धावा बोला। करीब आधे घंटे तक हंगामा किया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के मनोहरपुर ग्राम प्रधान राकेश कुमार रावत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव के ही एक लकड़ी माफि या व उसके कुछ अन्य साथी आए दिन शराब पीकर अवैध असलहे लेकर गांव में आतंक मचाते हैं। बुधवार शाम भी लकड़ी माफिया अपने साथियों के साथ शराब पीकर गांव में उत्पात मचा रहा था। जिसकी सूचना फ ोन द्वारा बदरका चौकी इंचार्ज संजीव शाक्य को दी। जिस पर पुलिस गांव पहुंची लेकिन आरोपी भाग गए। करीब दो घंटे बाद वही लोग डंडा व असलहे लेकर हमारे घर पर चढ़ गए और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए करीब आधा घंटे तक गालीगलौज करते रहे।
ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि हम लोग डर कर घर के अंदर घुस गए दोबारा पुलिस को फ ोन किया। इसके बाद बदरका चौकी इंचार्ज पुलिस दल के साथ आए तब तक आरोपी भाग निकले। प्रधान ने थाना प्रभारी से लकड़ी माफिया से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।