{"_id":"60534ccc8ebc3ee64c6c118d","slug":"up-troubled-girl-student-eating-poison-by-molestation-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने खाया जहर, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने खाया जहर, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने किया खेल
Thu, 18 Mar 2021 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : सोशल मीडिया।
उत्तर प्रदेश केे उन्नाव में छेड़छाड़ से आजिज इंटर की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे कानपुर बिठूर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक है। मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
परियर क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय इंटर की छात्रा से गांव का लवकुश स्कूल जाते वक्त अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता था। बुधवार को छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में लवकुश ने उसे रोका और छेड़छाड़ कर दी।

छात्रा स्कूल न जाकर घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने शाम को कमरे में जाकर जहर खा लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने लवकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गुजरात में मजदूरी करता पिता
छात्रा की मां ने बताया कि बेटी को पढ़ाने के लिए उसका पति दो साल पहले गुजरात मजदूरी करने चला गया था। पाई-पाई जोड़कर वह बेटी की फीस के लिए रुपये भेजता है। बेटी के साथ हुई घटना से मां का रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने किया धाराओं में खेल
पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी के कृत्य से छात्रा द्वारा जहर खाकर जान देने की प्रयास की धारा पुलिस ने नहीं लगाई। सीओ ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर विवेचना में अन्य धाराएं शामिल की जाएगी।