फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP Secondary Sanskrit Education Council exams from February 27

Unnao News: उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 27 फरवरी से

Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
UP Secondary Sanskrit Education Council exams from February 27
उन्नाव। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 152 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। दोनों पालियों में पहले दिन अनिवार्य संस्कृत विषय का पेपर होगा। यह परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि दो केंद्रों में पहला केंद्र श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंज बालिका इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसमें शिवप्रसाद पांडेय संस्कृत महाविद्यालय के 10, श्रीकृष्ण भूषण वेद वेदांग विद्यालय के 27, श्रीराम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 42 और झंडेश्वर सामदेव संस्कृत माध्यमिक स्कूल के 15 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

दूसरा केंद्र सुमेरपुर के पंडित शिवराजबली रामशंकर इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसमें सीताराम जयराम एंग्लो संस्कृत महाविद्यालय के 17, देवीदत्त संस्कृत माध्यमिक स्कूल के 06, प्रतापेश्वर महादेव संस्कृत माध्यमिक स्कूल के एक, गणेश संस्कृत माध्यमिक स्कूल के 13 और मौरावां संस्कृत माध्यमिक स्कूल के 21 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र प्रस्तावित होने के बाद परीक्षार्थियों और प्रधानाचार्य को किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह प्रत्यावेदन कार्यालय आकर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed