फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Up Board education

परीक्षा के दौरान न बजने दें लाउड स्पीकरः डीएम

Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Up Board education
उन्नाव। 24 मार्च से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीएम ने सोमवार को केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों आसपास लाउडस्पीकर न बजने दें।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो। केंद्रों के पास फोटोकॉपी की दुकान न खुलने दें। परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पानी, बिजली व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि कक्ष निरीक्षकों की पहचान पत्र की अनिवार्यता व उनके ड्यूटी वाले स्थानों का पहले से ही चयन कर लिया जाए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बैठक में एडीएम न्यायिक विकास कुमार सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेता, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, बीएस संजय तिवारी व एसडीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed