{"_id":"60ad0529ce245417c551a374","slug":"unnao-youth-of-particular-community-reached-court-to-marry-a-woman-of-another-religion-bajrang-dal-created-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दूसरे धर्म की युवती से विवाह करने कचहरी पहुंचा संप्रदाय विशेष का युवक, बजरंग दल ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दूसरे धर्म की युवती से विवाह करने कचहरी पहुंचा संप्रदाय विशेष का युवक, बजरंग दल ने काटा हंगामा
Tue, 25 May 2021 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 May 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
युवक को थाने लाई पुलिस
- फोटो : amar ujala
उन्नाव में एक युवक ने दूसरे धर्म की युवती को झांसे में लेकर बिना परिजनों की जानकारी के कचहरी में नोटरी के जरिये शादी करने की कोशिश की। भनक लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। बजरंग दल ने लव जिहाद का मामला बताकर विरोध शुरू कर दिया।
पुलिस पहुंची और दोनों को महिला थाना ले गई। युवती के मामा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। शहर के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक ने पड़ोस की दूसरे वर्ग की 22 वर्षीय युवती को झांसे में लेकर शादी करने के लिए मंगलवार को कचहरी में नोटरी वकील के बस्ते पर पहुंच गया।
कागजात तैयार होने के दौरान किसी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी देनी चाहिए। बजरंग दल कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे और लव जिहाद का मामला बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी युवक की मां भी बस्ते पर मौजूद थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक से हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर महिला दरोगा लक्ष्मीबाला पहुंची।
विज्ञापन
आरोपी युवक की मां के हंगामा करने पर और पुलिसकर्मी बुलाए गए। युवक व युवती को महिला थाना ले जाया गया। युवती ने बताया कि उसे बरगलाकर युवक कचहरी लेकर पहुंचा था। इस पर युवक व उसकी मां को लेकर पुलिस सदर कोतवाली चली गई। युवती के मामा का आरोप है कि युवक झांसे में लेकर भांजी को कचहरी ले जाकर शादी के लिए नोटरी कागजात तैयार करा रहा था।