फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao:Voting on two seats for the post of President today

त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों पर मतदान आज

Thu, 04 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
unnao:Voting on two seats for the post of President today
उन्नाव। प्रधान पद की दो रिक्त सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। इसके लिए 20 पोलिंग पार्टियों को बुधवार को बूथों के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा बीडीसी की भी दो सीटों पर उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत पूरा निस्पंसारी के प्रधान रहे पुत्तीलाल की दिसंबर 2021 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके अलावा बीघापुर में करमी के प्रधान रहे विनय का ब्रेन हेमरेज से अप्रैल 2022 में निधन हो गया था। इसके बाद से दोनों सीटें रिक्त चल रही हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भी दो सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बुधवार को सिकंदरपुर सरोसी व बीघापुर ब्लॉक से पोलिंग बूथों के लिए पार्टियों को रवाना किया गया। 20 पोलिंग पार्टियों ने शाम को बूथों पर पहुंचकर मतदान की तैयारियां शुरू कर दीं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय/पंचायत) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वोटिंग पूरी होने के बाद मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालयों में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, एक भी नामांकन न होने से ग्राम पंचायत सदस्य की 12 और बीडीसी की एक सीट रिक्त रह गई है। जिसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

13 प्रत्याशी मैदान में
प्रधान पद की दो रिक्त सीटों पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। करमी और पूरा निस्पंसारी में चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार मियागंज की नौहाई बुजुर्ग बीडीसी सीट पर तीन और सिकंदरपुर सरोसी की बरबट सीट पर दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed