{"_id":"6aca97aa1e66cf566e0db351","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159289-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फॉल्कन यूनाइटेड और वॉली विस्सीन ने जीता वालीबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फॉल्कन यूनाइटेड और वॉली विस्सीन ने जीता वालीबॉल का खिताब
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार को इंट्रा यूनिवर्सिटी वालीबॉल एवं कैरम टूर्नामेंट आयोजित किया गया। वालीबॉल में 30 टीमों और कैरम में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर मैनेजमेंट डॉ. अनिल निगम ने किया। वालीबॉल पुरुष में फॉल्कन यूनाइटेड और महिला में वॉली विस्लीन टीम ने बाजी मारी।
वालीबॉल के पुरुष वर्ग में फॉल्कन यूनाइटेड ने अलाइव यूथ को हराकर खिताब नाम किया। विजेता टीम की कप्तानी आदित्य सिंह ने की, जबकि उपविजेता टीम के कप्तान हरिओम सिंह रहे। महिला वर्ग में वॉली विस्सीन टीम ने जीत दर्ज की। टीम की कप्तान गौरी पांडेय थीं। कैरम के पुरुष वर्ग में शितांशु प्रथम, ऋषभ द्वितीय और सुयश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ईशा सिंह ने पहला, हर्षिता दुग्गल ने दूसरा और आयुषी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लखनऊ से आए रेफरी आकाश यादव ने वालीबॉल मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन पर डॉ. अनिल निगम, स्पोर्ट्स ऑफिसर राजीव सिंह चावला और रत्नेश तिवारी ने विजेता टीमों को गोल्ड और उपविजेता टीमों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। धर्मेंद्र सिंह, शोभित, श्रीमोहन, प्रांजल और प्रियंका आदि मौजूद रहीं।