{"_id":"6aca977449cace5e4305d081","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159267-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आज
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन ट्रायल रविवार को होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
खेलो इंडियो कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन होगा। इसमें 15 और 16 अक्तूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बताया कि ट्रायल में 100, 200, 400, 800, 1500 और तीन हजार मीटर दौड़ शामिल है। इसके अलावा 110 मीटर हर्डल्स, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, मिडिल रिले तथा तीन किलोमीटर रेस वॉकिंग ट्रैक के लिए भी चयन होगा।
बताया कि अंडर-16 बालक वर्ग के खिलाड़ी जिनकी जन्मतिथि 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 के मध्य है, वे प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाणपत्र, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पात्रता प्रमाणपत्र तथा आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। पात्रता एवं आयु प्रमाणपत्र के अभाव में खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।