{"_id":"6acb8c162ae9778531018180","slug":"bodies-found-hanging-from-mango-tree-sensation-grips-area-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने चुनी मौत: आम के पेड़ से लटके मिले युवक व युवती के शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने चुनी मौत: आम के पेड़ से लटके मिले युवक व युवती के शव, मचा हड़कंप
Sun, 11 Oct 2026 06:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:59 PM IST
सार
Unnao News: गमछे और दुपट्टे के सहारे फंदे पर युवक व युवती के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
अमन कुमार रावत व प्रीति रावत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार थाना क्षेत्र के पाटन-पनहन मार्ग पर शारदा नहर के पास युवक-युवती के शव एक ही आम के पेड़ से लटके देख सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पाटन चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतकों में युवती की पहचान प्रीति रावत (20) पुत्री श्यामलाल निवासी महरामऊ कोतवाली पुरवा और युवक की अमन कुमार रावत (23) पुत्र बाबूलाल निवासी चित्ताखेड़ा पुरवा के रूप में हुई। मृतका प्रीति रावत के भाई सचिन रावत ने बताया कि प्रीति की शादी पिछले साल नवंबर में सातन गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पिता उसे अपने घर ले आए थे और तभी से वह मायके में ही रह रही थी। बहन, अमन रावत के संपर्क में कैसे आई, उन्हें कहां बुलाया गया था और वे दोनों इस सूनसान जगह पर कैसे पहुंचे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
घटना के बाद से प्रीती की मां कुन्ता देवी, तीन भाइयों में सचिन, कुलदीप, संदीप व एक विवाहित बहन आरती रोकर बेहाल हो गई। अमन रावत की मां गीता देवी व एक बहन आंचल का भी रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य संबंधित थानों से समन्वय कर मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन