{"_id":"6aca96f1f66afde74f0627f4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159294-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑपरेटर के जिंदा जलने की घटना में जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑपरेटर के जिंदा जलने की घटना में जेई निलंबित
विज्ञापन
परिजनों से बात करतीं एसडीएम हसनगंज व अन्य अधिकारी। संवाद
औरास। सबस्टेशन में 33 केवी लाइन का जंपर डालते समय ऑपरेटर ऋषि सिंह की जिंदा जलकर मौत के मामले में जेई अंबिका प्रसाद यादव को निलंबित कर दिया गया है। मृतक के परिजन और प्रशासनिक व बिजली निगम अधिकारियों के बीच सात घंटे तक वार्ता चली। देर शाम दो लाख रुपये नकद सहित 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव का रविवार को अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। उधर, 26 घंटे बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं।
भुड़कुडी निवासी ऋषि सिंह (33) औरास पावर हाउस में संविदा पर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को जेई अंबिका प्रसाद यादव ने बिना सूचना के ही खोखापुर सबस्टेशन से 33 केवी लाइन का लिया शटडाउन वापस ले लिया था। इससे सप्लाई चालू करते ही जंपर डाल रहे ऋषि सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। रात में ही परिजनों की तहरीर पर एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन हंगामा करने लगे।
ऋषि की पत्नी जूही छह माह की बेटी को गोद में लेकर दरोगा विनय यादव के पैरों पर गिरकर न्याय की गुहार लगाती रही। आक्रोशित परिजन जेई को बुलाने के लिए बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हंगामे की सूचना पर आसीवन, बेहटामुजावर व हसनगंज सीओ पुलिस बल के साथ गांव में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे एसडीएम हसनगंज शालिनी तोमर, सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी, तहसीलदार किरत सेन, एक्सईएन अजय कुमार कनौजिया, कांग्रेसी नेता शंकर लाल गौतम व क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश प्रताप सिंह पहुंचे। मृतक के पिता मुनीश सिंह व अन्य परिजनों के साथ वार्ता शुरू की। करीब सात घंटे तक बातचीत चली। देर शाम एक्सईएन ने मृतक के पिता को दो लाख रुपये नकद और 12 लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाने के साथ पत्नी जूही को 10 हजार रुपये की प्रतिमाह पेंशन दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। रात हो जाने के कारण रविवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। एक्सईएन ने बताया कि जेई को निलंबित कर दिया गया है।
इंसेट-1
26 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं
घटना के 26 घंटे बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र की दो लाख की आबादी बिन बिजली के परेशान रही। शनिवार सुबह लाइनमैनों ने पावर हाउस में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया। लाइनमैनों ने बताया कि छुटपुट नुकसान हुआ है। एक्सईएन ने बताया कि खोखापुर से औरास पावर हाउस तक 33 केवी की सप्लाई चालू हो गई है। देर रात तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की जा रही है।
इंसेट-2
लाइनमैन बोले, कंपनी ने नहीं उपलब्ध कराई है सेफ्टी किट
औरास पावर हाउस में तैनात लाइनमैन प्रदीप, विदुर, विनोद, रामसहाय व विकास आदि ने बताया कि मेसर्स वर्ल्ड क्लास प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेफ्टी किट तक नहीं उपलब्ध कराई गई है। वह बिना सेफ्टी के ही खंभों में चढ़कर काम करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि औरास पावर हाउस में चार कुशल लाइनमैन हैं पर उनसे काम नहीं कराया जाता है। हम लोग अर्धकुशल लाइनमैन हैं, फिर भी हमको ही खंभों पर चढ़ाया जाता है। काम न करने पर निकालने की धमकी दी जाती है।