{"_id":"62e428cb4fb71e41d34eba18","slug":"unnao-thieves-crossed-goods-from-two-houses-unnao-news-knp710190212","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : दो घरों से चोरों ने पार किया माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : दो घरों से चोरों ने पार किया माल
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पीछे से छत पर चढ़कर घुसे चोर एक घर से दस हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरे घर के लोग दिल्ली में रह रहे हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।
गांव बारीथाना में रामौतार और पड़ोसी देशराज के घर में पीछे से चोर चढ़ गए। रामौतार के घर रखी दस हजार की नकदी, एक लाख के जेवर और बर्तन उठा ले गए। घर के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई।
उधर, पड़ोसी देशराज परिवार सहित दिल्ली में रह रहा है। 15 दिन पूर्व ही गांव से परिवार सहित गया था। उसके घर का भी ताला तोड़कर गृहस्थी का सारा सामान चोरों ने पार कर दिया। गृहस्वामी को फोन से सूचना दी गई। उसके आने पर ही चोरी गए सामान का आंकलन हो पाएगा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।