{"_id":"62fd3823710c7a6b800321ca","slug":"unnao-the-five-accused-of-firing-harsh-arrested-unnao-news-knp7132521133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : हर्ष फायरिंग करने वाले पांचो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : हर्ष फायरिंग करने वाले पांचो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अचलगंज पुलिस की गिरफ्त में वायरल वीडियो में फयरिंग करने वाले आरोपी। संवाद
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। फैक्टरी में ध्वजारोहण के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही लाइसेंसी चार बंदूक और एक राइफल जब्त की है।
जमुका स्थित बजाज पेपर मिल में ध्वजारोहण के दौरान 15 अगस्त को कई राउंड फायरिंग हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर जांच की। जिसमें मिल मालिक, दो प्रबंधक सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
बुधवार को उप निरीक्षक बृज मोहन सैनी ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कोरारी मोड़ के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें बेहटा मुजावर निवासी मनोज कुमार सिंह व शिवराज, जमुका निवासी उमादत्त शुक्ल, पुरवा कोतवाली के गोदरवा निवासी रामनरेश और अचलगंज के गांव बलाई निवासी शिवप्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
उनके पास से चार बंदूक व राइफल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सभी के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।