फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao teachers suspended due to Babu's corruption in Kannauj

Unnao News: कन्नौज में बाबू के भ्रष्टाचार में उन्नाव के शिक्षक निलंबित

Thu, 14 Mar 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Unnao teachers suspended due to Babu's corruption in Kannauj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। कन्नौज जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू को भ्रष्टाचार के तहत ट्रैप करने में शामिल उन्नाव के शिक्षक को बेसिक शिक्षा सचिव के आदेश पर मंगलवार देर शाम बीएसए ने निलंबित कर दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।

कन्नौज जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बीएसए उन्नाव को पत्र लिखकर 29 फरवरी को कन्नौज बीएसए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम द्वारा कार्यरत बाबू विमल पांडेय को भ्रष्टाचार में पकड़े जाने के बाद कराई गई जांच में उन्नाव के भी एक शिक्षक की भूमिका संदिग्ध मिली थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की कराई गई जांच में बांगरमऊ ब्लॉक के वैरी सादिकपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार पाल का चेहरा सामने आया था। बीएसए कन्नौज में इसके लिए पत्र बेसिक शिक्षा सचिव और उन्नाव बीएससी को भेजा था। शिक्षक की भूमिका संदिग्ध मिलने पर सचिव के आदेश के बाद बीएसए ने मंगलवार देर शाम शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद और बिछिया को नामित किया है। टीम के सदस्यों से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed