फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Server affected in district hospital for second day

उन्नाव : जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी प्रभावित रहा सर्वर

Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Server affected in district hospital for second day
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सर्वर न आने से जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन का दूसरे दिन भी संचालन नहीं हो सका। स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल से नेट कनेक्ट कर संचालन का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से दो दिन से मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को जिन मरीजों की जांच नहीं हो पाई थी, उन्हें स्टाफ ने बुधवार को बुलाया था। बुधवार को भी सर्वर नहीं आया। इस पर दोपहर बाद स्टाफ ने मोबाइल के सर्वर से मशीन संचालन कर रिपोर्ट देने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बता दें कि सीटी स्कैन होने के बाद ऑनलाइन लखनऊ रिपोर्ट भेजी जाती है। उसके बाद प्रिंट होकर मरीज को मिलती है, लेकिन दो दिनों से सर्वर में परेशानी होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। सीएमएस डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर की दिक्कत है। इसे दूर करने का प्रयास किया गया है। गुरुवार से सीटी पहले की ही तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आईं शुक्लागंज निवासी पप्पी देवी ने बताया कि डॉक्टर ने पेट में इंफेक्शन की आशंका जताते हुए सीटी स्कैन लिखा था। सर्वर न आने से जांच नहीं हो पाई।

शेखपुर निवासी प्रतिभा सिंह को भी पेट में दिक्कत थी। मंगलवार को भी सीटी स्कैन कराने आई थीं। न होने पर बुधवार को बुलाया था, लेकिन दूसरे दिन भी जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed