फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao's Siddharth and Apoorva got success in first attempt in PCS exam

पीसीएस परीक्षा में उन्नाव के सिद्धार्थ व अपूर्वा को पहले ही प्रयास में मिली सफलता

Sat, 12 Oct 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Unnao's Siddharth and Apoorva got success in first attempt in PCS exam
टेजरी अफसर बने सिद्धार्थ दीक्षित। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। यूपीपीसीएस 2017 के परिणाम में जिले के दो अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने पहले ही प्रयास में प्रशासनिक पद पर काम करने के सपने को पूरा कर लिया। मगरायर निवासी इंजीनियर सिद्धार्थ का ट्रेजरी अफसर व शहर के सिविल लाइंस निवासी अपूर्वा का अपर नगर आयुक्त के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

बीघापुर क्षेत्र के मगरायर निवासी इंजीनियर सिद्धार्थ का ट्रेजरी अफसर के पद पर चयन हुआ है। सिद्धार्थ की मां गीता दीक्षित मगरायर ग्राम की प्रधान है। पिता रमा शंकर ने बताया कि बेटे सिद्धार्थ ने कानपुर में इंटर तक पढ़ाई की। इसके बाद उसने गाजियाबाद से बीटेक किया और फिर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। सिद्धार्थ ने बताया कि उनके चचेरे भाई राजीव दीक्षित पीएसी के कंपनी कमांडर हैं। उनसे प्रेरणा लेकर उसने यूपी पीसीएस में जाने का निर्णय लिया था। सिद्धार्थ परीक्षा परिणाम से संतुष्ट हैं। सिद्धार्थ के छोटे भाई सुदर्श दीक्षित नोएडा स्थित एक बैंक में अधिकारी हैं। शुभचिंतकों ने परिजनों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अपूर्वा पांडेय का अपर नगर आयुक्त के पद पर चयन हुआ है। अपूर्वा पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों के लिए वह दिन में 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी। कानपुर के पीपीएन डिग्री कालेज से रसायन विज्ञान में एमएससी करने के साथ वह रसायन विज्ञान से पीएचडी भी कर रही हैं। अपूर्वा के पिता बैंक आफ बड़ौदा से प्रबंधक पद से रिटायर हो चुके हैं।

अपर नगर आयुक्त बनीं अपूर्वा पांडेय ।

अपर नगर आयुक्त बनीं अपूर्वा पांडेय ।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed