फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

वीर नारियां, शिक्षिकाओं और किसान का सम्मान

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
unnao news
निराला प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश दिवस पर वीर नारियों व शि र्षकाओं को सम्मानित करते डीएम रवीं? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मन मोह लिया। शहीद की पत्नियों (वीर नारियों), शिक्षिकाओं, किसान और समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है। तभी हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। सीडीओ ने कहा कि प्रदेश राम, कृष्ण, कबीर सहित अनेक सूफी संतों के आदर्शों और विचारों से ओत-प्रोत है। इस दौरान कलाकारों ने कर चले हम फिदा, यह देश है वीर जवानों का गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद डीएम ने शहीद की पत्नियों, शिक्षिकाओं, किसान व समूह की महिलाओं को शॉल, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
शहीद विजय कुमार की पत्नी प्रतिभा, शहीद अजीत कुमार की पत्नी मीना, जैविक खेती में किसान अरविंद कुमार,
आल्हा गायक रामलखन तिवारी, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. रचना सिंह, शिक्षिका नुसरत फातिमा, सुजाता गुप्ता, पुष्पा यादव, रंजना पटेल, सनोबर फातिमा, स्वयं सहायता समूह की सरोज, रोशनी देवी, सरोजनी व ममता यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहीद स्तंभ पर अर्पित किए पुष्प
फतेहपुर चौरासी। उत्तर प्रदेश दिवस पर बीडीओ डॉ. विनोदमणि त्रिपाठी ने कर्मचारियों के साथ ब्लाक परिसर में शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम गीत गाया। एडीओ पंचायत हेमंत कुमार, शैलेंद्र त्रिपाठी, अमित कुमार, विवेक कुमार व अभय सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed