फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

नर्सिंगहोम का पंजीकरण नहीं, लगवाया ताला

Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
unnao  news
सफीपुर के निजी अस्पताल में अभिलेखों की जांच करते सीएचसी प्रभारी। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। एसडीएम आवास के निकट तीन साल से बिना पंजीकरण व प्रशिक्षित स्टाफ के संचालित निजी अस्पताल को सीएचसी प्रभारी ने बंद कराया। संचालक को चेतावनी दी कि दोबारा अस्पताल खुला मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में बने एसडीएम आवास के निकट नर्सिंगहोम अपोलो अस्पताल के नाम से बिना पंजीकरण संचालित था। अवैध तरीके से संचालित निजी अस्पताल की शिकायत कस्बे के ही तीन लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। सीएमओ कार्यालय जांच आने के बाद रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा को जांच के लिए निजी अस्पताल भेजा। अस्पताल का संचालन कस्बे के अब्दुल हक कर रहे थे। सीएचसी प्रभारी ने उनसे पंजीकरण का कागज मांगा लेकिन वह नहीं दिखा पाए। अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ न होने का कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जांच के दौरान प्रशिक्षित डॉक्टर, स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट भी नहीं मिले। ऑपरेशन कक्ष में भी किसी प्रकार का कोई उपकरण नहीं मिला। वार्ड में मार्ग दुर्घटना में घायल जसरा गांव निवासी अमित शर्मा, विमलेश, शिवम व सरवन भर्ती मिले। इन मरीजों के भर्ती रजिस्टर पर नाम भी नहीं चढ़े थे। दवा इलाज का भी कोई उल्लेख नहीं था। सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि दोबारा संचालन मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि निजी अस्पताल मानक विहीन संचालित मिला है। वहां भर्ती मरीजों को सीएचसी भिजवाया गया। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर ही स्वास्थ्य अधिकारी होते हैं सक्रिय
जिले में बिना पंजीकरण व प्रशिक्षित स्टाफ के नर्सिंगहोम संचालन का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। वह मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। इसके पहले भी शिकायत पर ही सफीपुर के एक क्लीनिक व फतेहपुर चौरासी के नर्सिंगहोम को बंद कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed