{"_id":"61366ef28ebc3e7a224b7799","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6505947176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकॉर्ड, 282 केंद्रों में 67823 ने लगवाया सेहत का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकॉर्ड, 282 केंद्रों में 67823 ने लगवाया सेहत का टीका
विज्ञापन
मौहारीबाग स्थित टीकाकरण कैंप में युवती के वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोविड टीकाकरण महाअभियान में सोमवार को सबसे अधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बना। जिले में 282 बूथों पर 67823 लोगों ने सेहत का टीका लगवाया। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 59,722 लोगों को टीका लगा था। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों पर लंबी लाइन देर शाम तक रही। हंगामा होने पर कई जगह स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण रोकना पड़ा। शहर के बूथों पर भीड़ अधिक होने से स्वास्थ्य विभाग को दोबारा वैक्सीन वॉयल भेजने पड़े।
सोमवार को जिले में मेगा कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 274 बूथ बनाए थे। इनमें 40 बूथ सीएचसी व पीएचसी जबकि अन्य सामुदायिक भवनों में थे। वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। पंजीकरण के बाद सभी को वैक्सीन लगाई गई।
शहर के किशोरीखेड़ा में पंजीकरण में देरी पर भीड़ ने हंगामा किया। आवास विकास, केसरगंज में भी लोग सामाजिक दूरी भूल गए। बांगरमऊ में भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुस्त होने पर लोगों ने शोरशराबा किया। यही हाल चकलवंशी, मियागंज, सफीपुर, बीघापुर का रहा। यहां पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर कई बार धक्कामुक्की हुई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ देर के लिए तक टीकाकरण रोकना पड़ा।
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविशील्ड की पहली डोज 54158 व दूसरी डोज 3120 लोगों को लगाई गई। वहीं, कोवैक्सीन की पहली डोज 9420 व दूसरी डोज 1125 लोगों को लगी। टीकाकरण के लिए अभी कोविशील्ड की 1990 व को वैक्सीन के 3450 डोज शेष हैं।
कहां कितना हुआ टीकाकरण
मेगा टीकाकरण में अचलगंज में 4085, असोहा में 3611, औरास में 3087 को टीका लगा। बांगरमऊ में 4184, बिछिया में 2850, बीघापुर में 3066, फतेहपुर चौरासी में 4100, गंजमुरादाबाद में 4150 ने टीका लगवाया। हसनगंज में 4540, हिलौली में 3777, मियागंज में 4300, नवाबगंज में 3507 लोग टीकाकरण के लिए आगे आए। पुरवा में 3270, सफीपुर में 4537, शुक्लागंज 3850, सिकंदरपुर सरोसी में 3430, सुमेरपुर में 2928 और जिला अस्पताल में 4200 लोगों को टीका लगाया गया।