{"_id":"6133c3118ebc3eb7806b4cd7","slug":"unnao-news-unnao-news-knp650203943","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में गंदगी, वकील नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में गंदगी, वकील नाराज
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की शिकायत पर निरीक्षण करते एसडीएम अंकित शुक्ला। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। तहसील परिसर में गंदगी की समस्या को लेकर अधिवक्ता एसडीएम से मिले। एसडीएम ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए।
तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष केपी सिंह व मंत्री सुरेश पटेल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अंकित शुक्ला से मुलाकात की। प्रार्थनापत्र देते हुए बार अध्यक्ष ने बताया कि परिसर में फैली गंदगी के कारण दुर्गंध आने के साथ ही मच्छरों की भरमार रहती है। मच्छरों से डेंगू व वायरल बुखार बढ़ रहे हैं। बार सभागार के चारों ओर कूड़ा फैले होने के साथ जलभराव भी है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा है।
तहसील मंत्री सुरेश पटेल ने बताया कि सफाईकर्मी तहसील भवन का कचरा बार सभागार के सामने डालते हैं। अधिवक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके पर जाकर मुआयना किया। संबंधित कर्मचारियों को परिसर व बार सभागार में सफाई व मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभात सिंह, राजकुमार यादव, श्यामू सिंह, निर्मल कुमार, शोभनाथ वर्मा, राजेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।