फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बुखार के मरीजों के साथ डेंगू की बढ़ी जांच

Sat, 04 Sep 2021 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बुखार के मरीजों के साथ डेंगू जांच की संख्या भी बढ़ी है। स्थिति यह है कि किट से जांच पूरी नहीं हो पा रही है। मरीजों की जांच तत्काल हो सके इसके लिए जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वास्थ्य निदेशक को जिला अस्पताल में एलाइजा रीडर जांच मशीन लगवाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के साथ सभी सोलह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन मरीजों की मलेरिया जांच के साथ टायफायड व डेंगू की जांच कराई जा रही है। अन्य जांचें तो आराम से हो जाती हैं लेकिन डेंगू की जांच या तो किट से होती है या फिर लखनऊ पीजीआई सैंपल भेजना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इतनी डेंगू की किट उपलब्ध नहीं कर पा रहा है कि सभी की किट से जांच की जा सके। इससे सैंपल जांच के लिए लखनऊ पीजीआई भेजने पड़ रहे हैं। इससे रिपोर्ट आने में देरी हो जाती है और मरीज को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वास्थ्य निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश यादव ने बताया कि एलाइजा रीडर जांच मशीन लग जाने से एक साथ 40 जांचें हो सकेंगी। मशीन लगवाने में करीब 4 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed