फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिता के आरोपों की नहीं हुई पुष्टि

Sun, 08 Aug 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
unnao news
पुरवा। छोटे बेटे की मौत पर पिता द्वारा बड़े बेटे व उसके दामाद पर लगाए गए हत्या के आरोप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने घटना को आत्महत्या से जोड़कर जांच शुरू की है। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक का शव शनिवार को नीम के पेड़ से लटका मिला था। पत्नी श्रीकांति व पिता हरिचरण ने मृतक के बड़े भाई बुद्धीलाल व उसके दामाद मनीराम पर जमीन के लालच में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिता के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। हैंगिंग से मौत सामने आने के बाद अब पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक द्वारा फंदे से लटककर जान देने की बात सामने आई है। खुदकुशी की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed