उन्नाव। सिविल लाइन स्थित पं. राम शंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में चल रहे 39वें तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। विज्ञान मॉडलों से अपनी प्रतिभा भी दिखाई।
मुख्य अतिथि बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम की शुरुआत कराई। प्राइमरी कक्षा के बच्चों में कार्तिक, एकांश, आदर्श, लावण्या, आरुषी आदि ने कितना प्यारा है गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। हायर सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री वर्ग में सरस्वती अरुणिमा सिंह, दिव्यांका शुक्ला, जान्हवी ने सरस्वती वंदना का गायन किया।
छात्र-छात्राओं के विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडलों का बीएसए ने अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस मौके पर अध्यक्ष ओम शंकर, प्रबंधक विभाष मिश्र, सुनील मिश्र, स्वामीनाथ व प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।

फोटो-12- छात्र-छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन करते बीएसए शैलेश कुमार पांडेय। स्रोत: विद्यालय- फोटो : 1