फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

डिरेल हुई मालगाड़ी, 20 यात्री ट्रेनें विलंबित

Thu, 24 Jun 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव रेलवे स्टेशन पर खड़ी डिरेल हुई मालगाड़ी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर लखनऊ के पिपरसंड स्टेशन के पास पेट्रोलियम पदार्थ की ढुलाई करने वाली मालगाड़ी के दो टैंकर डिरेल हो गए। मंगलवार रात हुई इस घटना से अप और डाउन ट्रैक की तमाम ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। 20 यात्री ट्रेनें तीन से पांच घंटे विलंबित हुईं।
विज्ञापन

लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पिपरसंड रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी बीच तेज आवाज हुई तो चालक ट्रेन को ब्रेक लगाता इससे पहले ही दो खाली टैंकर पटरी से उतर गए। चालक व गार्ड पिपरसंड के सहायक स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। रेलवे कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों की नींद उड़ गई। आनन-फानन लखनऊ से रेस्क्यू टीम को भेजा गया। डिरेल मालगाड़ी के अगले हिस्से को अलग कर रात करीब 12 बजे उन्नाव जंक्शन भेज दिया गया। ट्रैक बाधित होने से लखनऊ और कानपुर से आने-जाने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस, मरुधर स्पेशल, लखनऊ-अहमदाबाद स्पेशल, लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल, गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ-एलटीटी स्पेशल, पटना-कोटा स्पेशल, गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल, गुवाहाटी-ओखा स्पेशल, दुर्ग स्पेशल, गुवाहाटी-ओखा-द्वारका स्पेशल, मऊ-आनंद विहार स्पेशल, नई दिल्ली-सहरसा हमसफर स्पेशल, पुष्पक एक्सप्रेस, साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल, अमृतसर-कानपुर स्पेशल, गोरखपुर-मुंबई स्पेशल, वैशाली स्पेशल एक्सप्रेस व ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन सहित बीस ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सुबह 4 बजे ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो पाया। ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एच मेहंदी ने बताया कि घटना से कई ट्रेनें विलंबित हुईं। लेकिन सभी को अलग-अलग ट्रैक से आवागमन कराया गया। ट्रेनों का आवागमन अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed