{"_id":"60d38b3c8ebc3e32a7166946","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6360428119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से पूरबखेड़ा के लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से पूरबखेड़ा के लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पूरबखेड़ा में जलभराव के बीच साइकिल लेकर निकलता बच्चा।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के पूरबखेड़ा मोहल्ले के लोग महीनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पालिका में कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या हल नहीं हुई। अब डीएम को शिकायती पत्र देकर नाला व तालाब पर किए गए अवैध कब्जे हटवाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या हल न हुई तो नगर पालिका व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस लाइन के पास स्थित मोहल्ला पूरबखेड़ा में रहने वाले लोग महीनों से जलभराव की समस्या से आजिज हैं। कुछ लोगों ने तालाब को पाटकर नाला की जमीन कब्जा ली है। इससे नालियों से पानी का बहाव बंद हो गया। जल निकासी में सहायक माइनर का भी अस्तित्व समाप्त हो गया है। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर समस्या हल करने की मांग की है।
बब्लू दीक्षित, मो आसिफ, शाहिद, जगदीश कुमार, मनोहर, शरीफ खां, उमेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विजय, राजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। लोगों ने बताया कि अगर एक सप्ताह में समस्या हल न हुई तो नगर पालिका और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं थी। मौके पर दिखवाया जाएगा। जल निकासी के लिए जो भी आवश्यक होगा कदम उठाए जाएंगे।