{"_id":"60cf933a8ebc3e4ce16ece34","slug":"unnao-news-unnao-news-knp63543525","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश से शहर में जलभराव
विज्ञापन
कंजी मोहल्ले में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। एक घंटे की मूसलाधार बारिश से फिर शहर में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही गलियां तक इसकी चपेट में रहीं। इस दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह तो मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में दिन में अंधेरा सा छा गया और तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे आईबीपी रोड, छोटा व बड़ा चौराहा के अलावा गांधीनगर, हिरननगर, पूरननगर, कल्याणी, बंधूहार, रामपुरी आदि मोहल्लों की गलियाें में भीषण जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा।
उधर, बारिश के चलते आवास विकास कॉलोनी में मुख्य मार्ग से अंदर जाने वाले रास्ते की सड़क धंस गई और बड़ा सा गड्ढा हो गया। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि इस बारिश से धान उत्पादक किसानों को फायदा पहुंचा है। इससे धान की बेड़ लगाने के काम में तेजी आएगी। बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।