फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सुमेरपुर पीएचसी में तीन दिन ओपीडी करेंगे सीएमओ

Sun, 20 Jun 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सीएमओ व एसीएमओ के सप्ताह में तीन दिन दो घंटे की ओपीडी करने का रोस्टर जारी हो गया है। 21 जून से सुमेरपुर पीएचसी में सीएमओ ओपीडी की शुरुआत करेंगे। दो घंटे की ओपीडी में प्रतिदिन कितने मरीज देखे, इसका ब्योरा भी उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को सप्ताह में तीन दिन 2-2 घंटे ओपीडी करने के निर्देश दिए थे। रोस्टर बनाकर सभी को ओपीडी करनी है। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों को सप्ताह में एक दिन ऑपरेशन थियेटर की जिम्मेदारी भी संभालने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि दिन निर्धारित कर चिकित्साधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मरीजों के बेहतर उपचार के लिए सभी को एक साथ काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बना रोस्टर
कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार (सीएमओ)- सोमवार से बुधवार-पीएचसी सुमेरपुर।
डॉ. तन्मय कक्कड़ (एसीएमओ)-सोमवार से बुधवार-सीएचसी गंगाघाट।
डॉ. ललित कुमार (एसीएमओ)-सोमवार से बुधवार-सीएचसी नवाबगंज।
डॉ. अर्जुन सिंह सारंग (एसीएमओ)-गुरुवार से शनिवार, पीएचसी सरोसी।
डॉ. जेआर सिंह (एसीएमओ)-गुरुवार से शनिवार, सीएचसी बिछिया।
डॉ. आरके गौतम (एसीएमओ)-गुरुवार से शनिवार, सीएचसी अचलगंज।
डॉ. एके रावत (एसीएमओ)-सोमवार से बुधवार, सीएचसी नवाबगंज।
डॉ. नरेंद्र सिंह (एसीएमओ)-सप्ताह में तीन दिन, जिला अस्पताल।
डॉ. हरनाम सिंह (एसीएमओ)-गुरुवार से शनिवार, सीएचसी असोहा।
डॉ. वीके गुप्ता (डिप्टी सीएमओ)-सोमवार से बुधवार, सीएचसी सफीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed