फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला सुराग

Mon, 14 Jun 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मौरावां। थाना क्षेत्र में शनिवार रात सराफ से लाखों की लूट की घटना में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। लुटेरों की पहचान के लिए रविवार को पुलिस पीड़ित सराफ को एक कपड़े की दुकान पर ले गई। शिनाख्त के लिए रविवार को पुलिस एक कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में व्यस्त रही। लूट का खुलासा करने को पुलिस के साथ एसओजी टीम और सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद देर रात एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित से जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हिलौली निवासी सराफ अरविंद सोनी उर्फ बउवा की लउवा में सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार देर शाम लगभग 7.30 बजे वह दुकान बंद बाइक से घर जा रहा था। घर से तीन किमी पहले बंद पड़े ईंट-भट्ठा के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। लुटेरों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया और बैग लेकर भाग निकले थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बैग में 40 हजार की नगदी व एक लाख के जेवर रखे होने की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी आनंद कुलकर्णी व एएसपी शशिशेखर सिंह ने भी रात में घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित सराफ से जानकारी ली थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने लउवा व हड़हरा गांव स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पीड़ित सराफ भी पुलिस के साथ रहा। शनिवार शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक दो घंटे के फुटेज पीड़ित को दिखाए गए। पीड़ित द्वारा लुटेरों की पहचान न किए जाने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है। एसपी ने स्वॉट व सर्विलांस टीम को खुलासे में लगाया है। जांच के दौरान स्वॉट टीम की नजर में 5 संदिग्ध आए हैं। जो पहले लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस शीघ्र ही इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed