{"_id":"60bd1ba58ebc3e281d50b13f","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6326191112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म की घटना में दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म की घटना में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। दरोगाखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने शनिवार देर रात तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा पकड़े गए आरोपी की घटना में संलिप्तता की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम 9 साल की बच्ची खेत गई थी। गांव के एक युवक ने बच्ची को अकेला देखकर दुष्कर्म किया था। किसी तरह बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई थी। ग्रामीणों के साथ परिजन आरोपी की तलाश में निकले। एक युवक को कपड़ा धोते देख बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि कोरारी खुर्द बेनीगंज निवासी खेलावन लोधी को परिजनों ने आरोपी बता रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची का मेडिकल करा साक्ष्य जमा किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अविवाहित होने के साथ ही नशे का लती है।