फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

प्रधान पद की पांच सीटों पर 23 नामांकन

Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
कलक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल करता दावे? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान पद की रिक्त पांच सीटों के लिए 23 नामांकन हुए। वहीं, रिक्त जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए 8 पर्चे दाखिल हुए। इसके अलावा बीडीसी व वार्ड सदस्यों के भी रिक्त पदों पर पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जिले में एक जिला पंचायत सदस्य की सीट रिक्त है। सिकंदरपुर कर्ण प्रथम से नवनिर्वाचित सदस्य देशराज पासी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके अलावा प्रधान पद की पांच, बीडीसी की 3 व ग्राम पंचायत सदस्यों के 4651 पद भी रिक्त हैं। रविवार को रिक्त सीटों पर पर्चे दाखिल हुए। सिकंदरपुर कर्ण प्रथम रिक्त सीट के लिए कलक्ट्रेट के एडीएम न्यायिक न्यायालय कक्ष में नामांकन की व्यवस्था कराई गई थी। इस सीट के लिए 8 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपी सिंह ने पर्चे लिए। इसके अलावा बिछिया की तौरा प्रधान सीट में 2, फतेहपुर चौरासी ग्रामीण में 4, सुमेरपुर की देवारा में 5, हसनगंज की भोगला में 2 और हसनापुर में 10 दावेदारों ने नामांकन कराया। वहीं मियागंज में बनौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पांच पर्चे दाखिल हुए। बिछिया की तौरा बीडीसी सीट पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। हसनगंज में दयालपुर कुरौली वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 2 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट के लिए 8 नामांकन हुए। इसके बाद दाखिल हुए पर्चों की जांच भी शुरू कर दी गई। जांच सोमवार को फाइनल हो पाएगी। इसके बाद 7 जून को ही सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।

वार्ड सदस्यों की रिक्त 4651 पदों में अधिकांश निर्विरोध की स्थिति
जिले में वार्ड सदस्यों के 4651 पद रिक्त हैं। इसमें हसनगंज में 302 वार्ड सदस्य पद के लिए पर्चे दाखिल हुए। 19 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए मात्र एक उम्मीदवार के मैदान में होने के कारण उसके निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। गंजमुरादाबाद में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 161 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। हिलौली में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 278 दावेदारों ने पर्चा भरा। असोहा में 390 वार्डों में 403 सदस्यों ने नामांकन कराया। नवाबगंज के 25 गांवों के 257 सदस्यों ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं कई ब्लॉकों में सदस्यों की संख्या अधिक होने से देरशाम तक पर्चा दाखिल होते रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, जांच के बाद ही निर्विरोध सदस्यों की स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed