फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganjmuradabad railway crossing to remain closed for three days.

Unnao News: गंजमुरादाबाद रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगी बंद

Mon, 07 Sep 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ganjmuradabad railway crossing to remain closed for three days.
गंजमुरादाबाद। मरम्मतीकरण कार्य के कारण कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग 6 सितंबर रविवार सुबह से तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई है। यह क्रॉसिंग 9 सितंबर को खोली जाएगी। इसके चलते कई गांवों के लोगों को तीन दिनों तक चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कस्बे के उत्तर में बालामऊ रेलवे लाइन पर बनी क्रॉसिंग में मरम्मत का काम 8 सितंबर तक होना है। क्रॉसिंग को चेतावनी बोर्ड लगाकर बंद किया गया है। गंजजलालाबाद, बरौंकी, आलापुर कोट, सुल्तानपुर कोट, चकहनुमान, जटपुर बेल्थरा, गोवा पट्टी, हरईपुर, चहोलिया, हयातनगर, कपूरपुर, पंपापुर, आजमखेड़ा, हसनापुर, ताजपुर जैसे गांवों के राहगीर प्रभावित हुए हैं। इन राहगीरों को कस्बा आने के लिए ताजपुर या महमदाबाद के रेलवे अंडरपास से आवागमन करना पड़ा। मल्लावां रेलवे स्टेशन प्रभारी ओबी शुक्ला ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण क्रॉसिंग 6 से 8 सितंबर तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed