{"_id":"607c89cd8ebc3e24566156a8","slug":"unnao-news-unnao-news-knp624216167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में दुपट्टे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में दुपट्टे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में दुपट्टे से लटका मिला किशोरी का शव
-मोबाइल चलाने को लेकर मां द्वारा डांटने पर आत्महत्या की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। मोहान चेयरमैन के आम के बाग में देर शाम 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। चर्चा है कि मोबाइल चलाने पर मां द्वारा डांटने से आहत किशोरी ने फंदे से लटककर जान दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी छोटेलाल गौतम की 16 वर्षीय बेटी अंजनी का शव रविवार शाम लगभग 6 बजे मोहान के चेयरमैन हयात रसूल के आम के बाग में दुप्पटे से ग्रामीणों ने लटका देखा। शव देख हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों ने जीवित होने का अंदेशा जताया तो पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी के भाई महिपाल ने पुलिस को बताया कि उसने बहन को शाम लगभग 5 बजे अकेले बाग की ओर जाते देखा था। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि किशोरी ज्यादातर मोबाइल में व्यस्त रहती थी। जिस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। मोहल्ले के लोगों ने डांट से आहत होकर आत्महत्या की आशंका जताई है। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।