फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

दो स्थानों पर लटके मिले छात्रा और मजदूर के शव

Thu, 11 Mar 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मृतका छात्रा संतोषी का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी/आसीवन(उन्नाव)। दो स्थानों पर छात्रा व मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा के पिता ने हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा जताकर तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

घटना-एक
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के जाजामऊ निवासी टीकाराम की पुत्री कक्षा 10 की छात्रा संतोषी (16) का शव मंगलवार को घर के कमरे की छत में रोशनदान को ढकने के लिए रखी लकड़ी में रस्सी के सहारे लटका मिला। पिता टीकाराम ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी जगरानी व छोटी बेटी अर्चना के साथ खेत पर काम करने गया था। घर में संतोषी अकेली थी। शाम को घर लौटने पर संतोषी का शव लटका मिला। मृतका तीन बहनों व दो भाई में चौथे नंबर की थी। दोनों भाई हरी व हरिकिशन दिल्ली में मजदूरी करते है। बड़ी बहन रोशनी की शादी हो चुकी है। सीओ कृपाशंकर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

घटना-दो
आसीवन थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी सुरेश उर्फ बहादुर (48) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। आठ वर्ष पूर्व पत्नी भगवानदेई की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद बच्चों की जिम्मेदारी उसी पर थी। बड़ी पुत्री ज्योती की शादी के लिए वह परेशान रहता था। बुधवार सुबह खेत के लिए निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने गांव के राकेश के बगीचे में पेड़ से साड़ी के सहारे सुरेश का शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। मृतक के भाई राम बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर मानसिक परेशानी से ऊबकर खुदकुशी की तहरीर दी है। मृतक की दो बेटी पूजा (16) और ज्योति (20), बेटे रोहित (10) का रोकर बुरा हाल है। पहले मां फिर पिता की मौत से बच्चों की परविश पर संकट आ पड़ा है। बेहाल बच्चे पिता के शव से लिपटकर बार-बार यही कहते रहे कि अब उनकी देखभाल कौन करेगा। सीओ एके राय ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed