फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

ट्रक की टक्कर से हुई वृद्धा की मौत

Wed, 12 Feb 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रायबरेली जिला निवासी मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। शव की पहचान करा पुलिस ने उसके बेटे को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के इकलौते बेटे को पंचनामा की कार्रवाई के लिए पांच लोग नहीं मिले। दोपहर बाद तक इधर उधर भटकता रहा। इसके बाद लोगों को लाने के लिए रायबरेली चला गया। उसके जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन पांच लोगों की व्यवस्था कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। हालांकि, देर होने से डॉक्टर के चले जाने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के टिकुआपुर गांव निवासी रामसुखी (60) पत्नी मूलबहादुर मानसिक रूप से बीमार होने के कारण बारासगवर के बक्सर गांव आ गई। कई माह से वह बक्सर के पास होटलों में मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। मंगलवार की सुबह बक्सर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। जानकारी होने के बाद पुलिस ने उसके बेटे अजय को सूचना भेजी। अजय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। बक्सर चौकी प्रभारी ने पंचनामा की कार्रवाई के लिए उससे पांच लोगों को लाने को कहा। काफी देर तक वह पांच लोगों को बुलाने को कहा। वह लोगों से मदद करने के लिए भटकता रहा। किसी के न मिलने पर उसने बुधवार को गांव से कुछ लोगों को लाने की बात कहकर रायबरेली चला गया। उसके जाने के बाद पुलिस ने पांच लोगों की व्यवस्था की और शव का पंचनामा भरकर कागजात पोस्टमार्टम हाउस भेजा। समय अधिक होने और डॉक्टर के चले गए, इससे पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंचे बक्सर चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि मृतका के बेटे से चार अन्य लोगों को लाने का कहा था। उसके चले जाने के बाद अपने स्तर से पांच लोगों की व्यवस्था कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed