फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डॉ. रामविलास शर्मा को जयंती पर किया नमन

Sun, 11 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
डॉ. शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता विनोद मौर्य। संवाद
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के उचगांवसानी गांव में शनिवार को साहित्यकार डॉ. रामविलास शर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण से किया गया। इस दौरान 101 बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद मौर्य ने कहा कि डॉ. रामविलास शर्मा हिंदी साहित्य के प्रगतिशील आलोचक, निबंधकार, भाषाविद और विचारक थे। उनकी रचनाएं देश-विदेश में पढ़ी जाती हैं। सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने बताया कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े होने के बावजूद डॉ. शर्मा ने अपने लेखन में राष्ट्रवादी विचारों को प्रमुखता से स्थान दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता अरविंद बाजपेयी ने भी उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में आल्हा गायन हुआ। इस दौरान 101 बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया। आयोजक जयमूर्ति शर्मा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। छून्नू लाल त्रिवेदी, भव्य शंकर अवस्थी, बीतेन्द्र यादव, कपिल त्रिपाठी, राजकुमार रावत, विमल शुक्ला, उमाशंकर यादव, रामप्रकाश शर्मा, हसीन अहमद और इमरान खान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed