Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पुरवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने रेवा शंकर रावत

Wed, 18 Nov 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पुरवा। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को मतदान के बाद हुई मतगणना में रेवा शंकर रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। देर तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी रामलखन यादव व सुरेश चंद्र यादव की देखरेख में चुनाव हुए। मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर रेवा शंकर रावत को 121 और रामनरेश यादव को 60 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर नाजिम अब्बास ने 95 मत पाकर 84 मत पाने वाले रामदास रावत को हराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गंगा कुमार पाल को 150 और अरविंद कुमार पांडेय को 29 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार 127 मत पाकर विजयी हुए। देवेंद्र प्रताप सिंह को 50 मत मिले। महामंत्री पद पर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने 105 मत पाकर 77 मत पाने वाले सियाराम को हराया। संगठन मंत्री पद पर अरुण कुमार को 112 और रामनरेश राजपूत को 64 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक मिश्रा 75 मत पाकर विजयी हुए। सौरभ यादव को 73 और सुनील कुमार वर्मा को 33 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार को 91 और जय सिंह को 90 मत मिले। उमेश एक मत से जीते। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेवा शंकर रावत ने अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए उनके हितों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। सहायक चुनाव अधिकारी रामलखन यादव ने बताया कि सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed