{"_id":"6af769e8ed2e2199c30a2c12","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-161242-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति की हत्या करने वाली महिला की दया याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति की हत्या करने वाली महिला की दया याचिका खारिज
विज्ञापन
उन्नाव। भाइयों के साथ मिलकर पति की हत्या करने में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला की समयपूर्व रिहाई की मांग को राज्यपाल ने खारिज कर दिया है। महिला ने जेल में अच्छे आचरण का हवाला देते हुए दया याचिका दाखिल की थी।
हसनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी उमा देवी ने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे महेंद्र की शादी हसेवा गांव निवासी मैकू की बेटी निशा से हुई थी। 10 नवंबर 2011 को महेंद्र पत्नी को विदा कराने उसके मायके गया था। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। निशा ने अपने भाइयों रामबाबू और करन के साथ मिलकर फावड़े से महेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र की मौत हो गई थी।
मामले में पुलिस ने निशा और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने 17 मई 2024 को निशा और दोनों भाइयों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सजा काट रही निशा ने चार साल सात माह और 25 दिन जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण का हवाला देते हुए समयपूर्व रिहाई की मांग की थी। इसके लिए राज्यपाल के समक्ष दया याचिका दाखिल की गई थी। दया याचिका समिति की बैठक में महिला के सामान्य स्वास्थ्य और आजीवन कारावास की तुलना में बेहद कम अवधि की सजा काटने का तथ्य सामने आया। इसके अलावा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी समयपूर्व रिहाई की संस्तुति नहीं की।
स्थानीय प्रशासन का मानना था कि पति की हत्या जैसे गंभीर अपराध में इतनी जल्दी रिहाई से समाज में प्रतिकूल संदेश जाएगा। समिति की सिफारिश और प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने निशा की दया याचिका खारिज कर दी।
अपील अभी उच्च न्यायालय में लंबित
निचली अदालत के फैसले से असंतुष्ट निशा ने उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की है। यह अपील फिलहाल विचाराधीन है। ऐसे में दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ उसकी कानूनी चुनौती पर उच्च न्यायालय का फैसला आना बाकी है।