{"_id":"6af76a43cad05c5e960a1332","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-161217-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते डिप्लोमा फार्मेसिस्ट। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जनपद शाखा ने लंबित मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ देकर मांगों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।
एसोसिएशन ने बताया कि फार्मेसिस्ट संवर्ग की अनेक वित्तीय एवं गैर-वित्तीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें वेतनमान और ग्रेड-पे संबंधी प्रकरणों का समाधान, पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द जारी करना और उच्च पदों पर पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। शासन व महानिदेशालय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से फार्मासिस्टों में रोष है। धरने में मौजूद सदस्यों ने बताया कि संघ की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
मांग पूरी न होने पर 20 नवंबर को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद हड़ताल की जाएगी। संरक्षक अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला मंत्री संजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष संजय यादव आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।