{"_id":"6aca94d8a9ca77e74200ec49","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-159280-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ग्लोब हॉस्पिटल को 24 घंटे में बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ग्लोब हॉस्पिटल को 24 घंटे में बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन
ग्लोब हॉस्पिटल में जांच करते सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव। स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी
हसनगंज। ग्लोब हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। अस्पताल संचालक मौके से नदारद मिले। संचालक की पत्नी भी अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं पेश कर सकी। इस पर अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर अस्पताल बंद करने का आदेश दिया है।
मोहान नगर पंचायत के जोगियाना मोहल्ला निवासी तानिया (23) को सात अक्तूबर की शाम प्रसव पीड़ा होने पर ग्लोब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिये प्रसव कराया। परिजनों के अनुसार आठ अक्तूबर रात करीब नौ बजे इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद तानिया की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच की। अस्पताल में माैजूद संचालक की पत्नी अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं पेश कर सकी। इस पर 24 घंटे के भीतर अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले में पत्र तैयार कर सीएमओ को भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय से पत्र प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।