{"_id":"6aa3096fa0c2af493a0b22f9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157401-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्वाइन फ्लू की चपेट में दो और आए, अब तक 11 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्वाइन फ्लू की चपेट में दो और आए, अब तक 11 संक्रमित
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के घरों के आसपास 50-50 घरों में सर्वे कराने और लोगों की जांच के निर्देश दिए हैं। मरीजों को एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रखने को कहा गया है।
जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थम नाम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को शुक्लागंज निवासी 43 वर्षीय महिला और पुरवा के शिवदीनखेड़ा बैगांव निवासी 58 वर्षीय पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज को लखनऊ केजीएमयू और दूसरे को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों के घरों के आसपास 50-50 घरों में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। मरीजों को एक सप्ताह तक घर पर आइसोलेट रखने और ऑसेल्टामिविर दवा देने को कहा गया है। इसके साथ ही संपर्क में आए लोगों, परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कर नमूने 24 घंटे के भीतर जिला संक्रमण नियंत्रण कक्ष भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
डेंगू से संक्रमित मिला युवक
हिलौली ब्लॉक के मवई क्षेत्र स्थित झौंखेड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय टीम को मरीज के घर और आसपास के इलाके में सर्वे कर बुखार पीड़ितों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों का पानी नियमित बदलने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।