{"_id":"6a57d2b58f4e56641d0d16d2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153870-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन
फोटो-19- कार्यक्रम में जानकारी देतीं आरबीआई की अग्रणी जिला अधिकारी नम्रता किरण। स्रोत: आयोजक
नवाबगंज। भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें खाताधारकों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल सहजवानी ने घरेलू बजट तैयार करने की सलाह दी। नियमित बचत की आदत विकसित करने पर जोर दिया। सहजवानी ने सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के उपयोग और डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक आरके गौतम ने वित्तीय साक्षरता को आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय और बचत का सही प्रबंधन करना चाहिए। बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करना भी आवश्यक है। कुसुंभी निवासी व्यापारी सुरेंद्र और कस्बा निवासी राजेंद्र को डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराए गए।
यहां आरबीआई की अग्रणी जिला अधिकारी नम्रता किरण, नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी सुमित कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक यदुवेंद्र सिंह, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन मिश्रा, ईशू त्यागी सहित व अन्य अधिकारी रहे।