फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की आईं सबसे अधिक शिकायतें

Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-8- विद्युत चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते बिजली निगम के अधिकारी। संवाद
सफीपुर। सफीपुर के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को विद्युत चौपाल आयोजित हुई। इसमें विधायक की उपस्थिति में बिजली निगम के अधिकारियों को 40 शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों में से 32 स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने से संबंधित थीं। आठ उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या बताई। उपभोक्ताओं को 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बम्हना, सालेहनगर, मिर्जापुर, न्यामतपुर, पहली खेड़ा और कस्बे के उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। आदर्श और अंशु देवी ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद 60 से 66 हजार रुपये का बिल आने की शिकायत की। मजबूत अली ने विद्युत कर्मियों पर मीटर और केबल उतार ले जाने का आरोप लगाया। मिर्जापुर के विजय सिंह ने पेड़ों के बीच से गुजरी हाई टेंशन लाइन के आए दिन टूटने की समस्या बताई। विधायक बंबा लाल दिवाकर ने अधिकारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के घरेलू कनेक्शन न काटने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वस्त आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या शीघ्र दूर करने को भी कहा। एसडीओ एजाज अहमद ने अधिक बिल की समस्या की रीडिंग के अनुसार जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पोल व तार की समस्या का मौके पर निरीक्षण कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन



100 केवीए ट्रांसफार्मर से दो गांवों में 500 कनेक्शन
बम्हना और सालेहनगर के करीब 50 ग्रामीणों ने एक प्रमुख शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक 100 केवीए ट्रांसफार्मर पर 500 कनेक्शन हैं। इस कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फूंकने और आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिलीं। इस पर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने दोनों गांवों के ट्रांसफार्मर अलग-अलग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह उपस्थित रहे। एक्सईएन राजनाथ यादव और अनिल तिवारी भी मौजूद थे। एसडीओ एजाज अहमद, सूर्य प्रकाश और धर्मेंद्र कुमार भी शामिल हुए। रुद्रप्रताप सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी इस विद्युत चौपाल में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed