सफीपुर। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ में एआरपी ऋतु त्रिवेदी ने स्कूल चलो अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल शिक्षकों के छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में घूम लोगों को जागरूक किया।
शिक्षक अमित तिवारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और ड्राप आउट बच्चों को कम करना है। एआरपी ऋतु त्रिवेदी ने कहा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से दक्ष बनाना प्राथमिकता है। रैली में बच्चे ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-स्कूल चलो नाम लिखाओ’ और ‘घर-घर विद्या दीप जलेगा-हर बच्चा स्कूल चलेगा’ जैसे नारे लगाते रहे। रैली के समापन पर बच्चों को उपहार व मिष्ठान वितरित किया गया। यहां देवेंद्र त्रिपाठी, संतोषी देवी, अनूप साहू, कृपा शंकर, राहुल सिंह, पूनम देवी, किरण, हेमामालिनी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।