{"_id":"69d406f57236812b2d0454e7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148163-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से दूसरी लेन पार कर मकान में घुसी डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से दूसरी लेन पार कर मकान में घुसी डीसीएम
विज्ञापन
फोटो-21-मकान में घुसी डीसीएम। स्रोत: ग्रामीण
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के मिश्रीगंज गांव के पास सोमवार शाम पांच बजे कानपुर की ओर जा रही डीसीएम में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित डीसीएम डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पार कर एक घर में घुस गई। डंपर डिवाडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा बच गया। घटना के बाद दोनों के चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान करीब एक घंटे हाईवे का यातायात प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालकों को मामूली चोटें आईं है। हादसे की सूचना पर एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। इस दौरान करीब एक घंटे हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। एनएचएआई के पेट्रोलिंग इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि हाइड्रा की मदद से वाहनों को हटवाकर यातयात सुचारु कर दिया था। मकान मालिक अमित ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से उसके मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और छत दरक गई। मकान के बाहर रखा पंपसेट और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसने घटना की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है।
अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार है उनका पता लगाया जा रहा है। मकान मालिक तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।0