{"_id":"69d010146ff713c24e00bb37","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148008-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो युवकों के विवाद में चली गोली पास खड़े किशोर को लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो युवकों के विवाद में चली गोली पास खड़े किशोर को लगी
विज्ञापन
फोटो- 38-गोली लगने से घायल अक्ष प्रताप सिंह। स्रोत: परिजन
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र के गांव मुनऊखेड़ा में दो दिन पूर्व हुए विवाद की खुन्नस में बृहस्पतिवार की रात दो युवकों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इससे झगड़ा देख रहे किशोर के पेट में गोली लग गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के विवेक उर्फ बेटू का गांव के ही अर्पित सिंह से गाड़ी ओवरटेक करने के लिए दो दिन पहले विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे विवेक अपने दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान अर्पित सिंह साथी पंकज निवासी जप्सरा के साथ पहुंचा। खुन्नस को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर अर्पित ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पास में खड़े पड़ोस में रहने अक्ष प्रताप सिंह (15) के पेट में बांयी तरफ लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने घायल अक्ष को पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवेक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अर्पित व पंकज के खिलाफ हत्या के प्रयास व शांति भंग की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि विवाद में हुई हवाई फायरिंग में किशोर को गोली लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी है।