फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दोस्तों के गंगा स्नान करने आया प्राइवेट कर्मचारी डूबा

Sat, 04 Apr 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- गंगातट पर डूबे युवक के साथियों से जानकारी लेते एसडीएम रणवीर सिंह। स्रोत: ग्रामीण
बीघापुर (उन्नाव)। बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने आया प्राइवेट कर्मचारी गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों से तलाश करा रही है। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आदित्य नारायण (46) पॉलीमेड प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ में नौकरी करते हैं। साथ में काम करने वाले दोस्त नीलेश, शुभम शुक्ला, आशीष अवस्थी के साथ कार से शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे बक्सर स्थित मां चंडिका देवी दरबार बक्सर घाट पर गंगा स्नान करने आए थे।
विज्ञापन

शोभन आश्रम में बने हनुमान मंदिर के पीछे स्नान के दौरान अचानक आदित्य नारायण गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देखकर दोस्तों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बक्सर राजेंद्र कुमार मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। देर शाम तक पता नहीं चल सका। मौके पर एसडीएम रणवीर सिंह, सीओ मधुप नाथ मिश्रा, एसओ धर्मेंद्र नाथ मिश्रा पहुंचे। हादसे की सूचना से आदित्य की पत्नी अनुराधा व बेटी स्वाती (17) बेहाल है। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि खोज कराई जा रही है। गंगाघाट से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई जो प्राइवेट कर्मचारी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed