{"_id":"69c2f649d81e70b9c808e9dd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-147414-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क पार कर रही छात्रा को बस ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क पार कर रही छात्रा को बस ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-33- गौरी (फाइल फोटो)।
- फोटो : Graphical
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार की दोपहर सड़क पार कर रही नौ वर्षीय छात्रा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा की देर रात लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अकबरपुर निवासी देशराज यादव की बेटी गौरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बांगरमऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने सीएचसी मियागंज पहुंचाया। वहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। बच्ची की मौत से मां सुमन और बड़ी बहन गरिमा सहित परिजन सदमे में हैं।
हादसे के बाद बस चालक मियागंज में बस खड़ी कर भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि बस जब्त कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।