फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वजन और बीपी ही माप रहे करोड़ों के हेल्थ एटीएम

Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- असोहा में रिजेंट न होने से शोपीस बना हेल्थ एटीएम। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल सहित 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्ष 2022 में लगाए गए हेल्थ एटीएम का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन एटीएम से मरीजों को 59 प्रकार की जांचें निशुल्क उपलब्ध कराने का दावा किया था। हालांकि, एकाध स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर लगे एटीएम से जांच नहीं हो पा रही है। ज्यादातर में वजन और बीपी की माप ही हो पा रही है। इसकी मुख्य वजहकहीं टेक्नीशियन का न होना, कहीं रिजेंट का अभाव तो कहीं मशीन का खराब होना है।
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम शोपीस हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि इन एटीएम के जरिए मरीजों को ब्लड प्रेशर, शुगर, शरीर की चर्बी, पल्स दर और ऑक्सीजन स्तर जैसी 59 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। इनको टेली कंसल्टेशन और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तकनीक से जोड़ने की भी बात कही गई थी।
विज्ञापन

डॉक्टरों द्वारा दैनिक परामर्श, बीमारी के हिसाब से डाइट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस कम करने के तरीके बताने का भी दावा था। ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी, ईसीजी जैसे रैपिड टेस्ट भी दस मिनट में होने थे। डिजिटल स्टेथोस्कोप, डर्मास्कोप और ओटोस्कोप जैसे उपकरण भी उपलब्ध होने थे। इन सभी जांचों के लिए मरीजों को कोई शुल्क नहीं देना था। लेकिन ये सभी दावे हकीकत से दूर हैं। मरीजों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा में एक माह से नहीं है रिजेंट
एकाध स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर लगे एटीएम से जांच नहीं हो पा रही है। इसकी वजह कहीं टेक्नीशियन न होना तो कहीं रिजेंट न होना तो कहीं मशीन खराब होना है। असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा हेल्थ एटीएम पिछले एक माह से रिजेंट न होने से संचालित नहीं हो रहा है। इससे एटीएम से स्वास्थ्य की जांच कराने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि रिजेंट के लिए पत्र लिखा गया है। नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हेल्थ एटीएम छह माह से खराब है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने निरीक्षण के दौरान मशीन खराब होने पर उसे हटवाने के निर्देश दिए थे।


मरीजों की सभी नहीं हो पा रहीं जांच
हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा हेल्थ एटीएम लंबे समय तक शोपीस बना रहा। करीब छह माह पूर्व इससे जांचें होना शुरू हुआ। फिर भी विभागीय दावे के अनुरूप सभी 59 जांचें नहीं हो रही हैं। वजन, लंबाई, ऑक्सीजन के स्तर और रक्तचाप जैसी 20 सामान्य जांचें ही एटीएम से हो पा रही हैं। औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों के वजन, लंबाई और ब्लड प्रेशर की ही जांच हो पा रही है। अन्य जांचों के लिए आवश्यक रिजेंट लगभग तीन माह से अधिक समय से उपलब्ध नहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि रिजेंट के लिए पत्राचार किया जा चुका है।




23 प्रकार की हो रहीं जांचें

फतेहपुर चौरासी के अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 प्रकार की जांचें हो रही हैं। लैब टेक्नीशियन विजय कुमार ने बताया कि जून 2023 में प्रिंटर खराब होने से जांच सुविधाएं प्रभावित हुई थीं। हालांकि, अगस्त 2024 से यह एटीएम काम कर रहा है। इससे मरीजों के ऑक्सीजन स्तर, धड़कन, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), रक्तचाप और आंखों की जांच आदि हो रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने 23 प्रकार की जांचें होने की पुष्टि की। मौरावां के पीएचसी हिलौली में लगे हेल्थ एटीएम से बिजली आने पर ही जांचें होती हैं। डॉ. दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि यहां हीमोग्लोबिन, शरीर के तापमान, वजन और रक्तचाप आदि की जांचें हो रही हैं।

फोटो-14- असोहा में रिजेंट न होने से शोपीस बना हेल्थ एटीएम। संवाद

फोटो-14- असोहा में रिजेंट न होने से शोपीस बना हेल्थ एटीएम। संवाद

फोटो-14- असोहा में रिजेंट न होने से शोपीस बना हेल्थ एटीएम। संवाद

फोटो-14- असोहा में रिजेंट न होने से शोपीस बना हेल्थ एटीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed